रांची में अवैध शराब पर बड़ी चोट, 9,200 किलो महुआ नष्ट, 400 लीटर शराब जब्त

रांची में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 9200 किलो महुआ नष्ट और 400 लीटर शराब जब्त, 7 भट्टियां ध्वस्त, फरार शराब माफिया पर प्रशासन का शिकंजा

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mahua Destruction : रांची में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कारोबार पर करारा प्रहार किया है। नामकुम थाना क्षेत्र के हेसा पीढ़ी गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई।

सहायक उत्पाद आयुक्त उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में टीम ने अवैध शराब निर्माण के कई अड्डों पर एक साथ धावा बोला और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया।

छापेमारी के दौरान शराब बनाने के लिए ड्रमों में भिगोकर रखे गए करीब 9,200 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा लगभग 400 लीटर तैयार चुलाई शराब भी जब्त की गई।

टीम ने कार्रवाई के दौरान इलाके में संचालित 7 अवैध भट्टियों को भी ध्वस्त कर दिया, जिससे अवैध शराब कारोबार को बड़ा झटका लगा है।

हालांकि, छापेमारी की भनक मिलते ही शराब माफिया मौके से फरार हो गए। उत्पाद विभाग ने इस मामले में 7 मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली है और सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई को अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन की बड़ी सफलता माना जा रहा है और आने वाले दिनों में ऐसे अभियानों को और तेज करने के संकेत दिए गए हैं।

 

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।