
Major Police Action against Illegal Liquor in Ranchi : अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में एक होटल से भारी मात्रा में शराब बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में स्थित राजू होटल में छापेमारी के दौरान 204 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई के दौरान होटल मालिक राजू साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त होटल में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और मौके से शराब जब्त कर ली।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
