रांची नागा बाबा वेजिटेबल मार्केट में लॉटरी से 144 दुकानों का हुआ आवंटन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के नागा बाबा वेजिटेबल मार्केट में शनिवार को लॉटरी के माध्यम से 144 सब्जी विक्रेताओं को दुकानों का आवंटन किया गया।

मेयर डॉ आशा लकड़ा की मौजूदगी में लॉटरी के दौरान कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। इस पर मेयर ने कहा कि 2016 में तैयार सब्जी विक्रेताओं की सूची के आधार पर ही नागा बाबा वेजिटेबल मार्केट में लॉटरी के माध्यम से दुकानें आवंटित की गयी हैं।

2016 में किये गये सर्वे के दौरान जो लोग छूट गये थे, वे यह स्पष्ट करें कि सर्वे में किन कारणों से उनका नाम दर्ज नहीं हो पाया था। इससे संबंधित लिखित आवेदन रांची नगर निगम कार्यालय में जमा करें।

संबंधित आवेदनों पर नगर आयुक्त से बात कर अंतिम निर्णय लिया जायेगा।

मेयर ने कहा कि सब्जी विक्रेता गर्मी, बारिश और ठंड को झेलते हुए कारोबार कर रहे थे। अब उन्हें भी अटल स्मृति वेंडर मार्केट की तरह छत मिला है और बैठने की सुविधा दी गयी है।

नागा बाबा वेजिटेबल मार्केट में कुल 382 दुकानें हैं। रांची नगर निगम ने नववर्ष पर सब्जी विक्रेताओं को सौगात दी है। परंतु जिन्हें हड़बड़ी थी, उन्होंने आनन-फानन में नागा बाबा वेजिटेबल मार्केट का उद्घाटन कर दिया।

Share This Article