झारखंड में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए दिए गए कई निर्देश

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य में बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग गंभीर नजर आ रहा है।

इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। स्वास्थ विभाग की ओर से बुधवार को सभी जिलों को गाइडलाइन जारी की गई है।

इसके तहत तत्काल टेस्टिंग बढ़ाने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा बाहर से आने वाले सभी एंट्री पॉइंट पर रैपिड एंटीजन टेस्ट और आरटी पीसीआर टेस्ट हर हाल में कराने का निर्देश दिया गया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य के रांची, धनबाद और कोडरमा में मामला तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए टेस्टिंग के साथ कांटेक्ट ट्रेसिंग भी बढ़ाने की जरूरत है।

जरूरत पड़ने पर कलस्टर बनाकर काम करने की आवश्यकता है। इससे नए मामलों को बढ़ने से रोका जा सकेगा।

उल्लेखनीय है कि अब तक रिम्स की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को रांची में 33 कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। बताते चलें कि कोरोना के डेल्टा वैरिएंट का संक्रमण एक बार फिर झारखंड में तेजी से फैल रहा है।

रिम्स में भी कोरोना की दस्तक हो गई है। दो डॉक्टरों सहित 13 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रिम्स में किए गए टेस्ट में उनके पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। वहीं दूसरी ओर 20 अन्य लोग रांची से कोरोना पॉजिटिव हुए हैं।

Share This Article