… और अचानक डकैतों ने जम्मू तवी ट्रेन पर बोला धावा,लातेहार और डाल्टनगंज के बीच..

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : शनिवार की देर रात लगभग 12 से 1 बजे 7-8 की संख्या में हथियारबंद डकैतों (Armed Robbers) ने झारखंड में मुरी से जम्मूतवी जा रही ट्रेन (Muri to Jammu Tawi Train) पर लातेहार और डाल्टनगंज के बीच धावा बोल दिया। बताया जाता है कि डकैत रात 11:00 बजे लातेहार स्टेशन (Latehar Station) पर ट्रेन में सवार हुए।

लातेहार और डाल्टनगंज के बीच जब ट्रेन रफ्तार में थी। इसी दौरान यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी। ट्रेन में घटना के वक्त कोई RPF टीम मौजूद थी या नहीं,इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रेलवे Aकी टीम मामले की जांच में जुट गई है। डाल्टनगंज (Daltonganj) में पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है।

और अचानक डकैतों ने जम्मू तवी ट्रेन पर बोला धावा,लातेहार और डाल्टनगंज के बीच..-And suddenly the dacoits attacked the Jammu Tawi train between Latehar and Daltonganj.

महिलाओं से दुर्व्यवहार भी किया

ट्रेन की S9 बोगी में लूटपाट करने के साथ महिलाओं से दुर्व्यवहार (Abuse of Women) भी किया। लूटपाट के दौरान डकैतों ने 8-10 राउंड फायरिंग (Firing) की।

और अचानक डकैतों ने जम्मू तवी ट्रेन पर बोला धावा,लातेहार और डाल्टनगंज के बीच..-And suddenly the dacoits attacked the Jammu Tawi train between Latehar and Daltonganj.

वारदात को अंजाम देने के बाद चेन पुलिंग कर डकैत बरवाडीह स्टेशन से पहले उतरकर फरार हो गए। ट्रेन जब देर रात डाल्टनगंज स्टेशन पर पहुंची तो यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। 2 घंटे तक ट्रेन रुकी रही। लूटपाट (Looting) के दौरान कई यात्री घायल भी हुए हैं।

घायल यात्रियों का डाल्टनगंज स्टेशन पर इलाज किया गया। इसके बाद ट्रेन में सिक्योरिटी (Security) बढ़ाते हुए रवाना किया गया।

Share This Article