लालू से जुड़े चारा घोटाला मामले में दो डॉक्टरों की ओर से हुई बहस

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़े चारा घोटाला के सबसे बड़े मामले (आरसी-47 ए / 96) में सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश एसके शशि की अदालत में बहस जारी है।

बुधवार को दो डॉक्टरों की ओर से बहस हुई। इनमें डॉ उमाकांत यादव और डॉक्टर अजित कुमार शामिल थे।

सीबीआइ के वरीय विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह ने बताया कि दोनों डॉक्टरों ने बताया कि आपूर्तिकर्ता के बिल पर माल प्राप्ति का सर्टिफिकेट दिए थे ।

दोनों ने बताया कि माल प्राप्त हुआ तभी हम लोगों ने सर्टिफिकेट दिया। आपूर्तिकर्ता की ओर से ट्रक में माल ढोने की बात बताया जाता था। दोनों डॉक्टरों ने बताया कि ट्रक से माल आया था।

जबकि देशभर के डीटीओ ने जांच में पाया कि स्कूटर और ऑटो से माल ढोया गया है।

मामला पशुपालन घोटाला आरसी-47 ए / 96 डोरंडा कोषागार से 139. 35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का है। इस मामले में लालू सहित कई राजनीतिज्ञ, सचिव स्तर के पूर्व अधिकारी, डॉक्टर व आपूर्तिकर्ता सहित 110 आरोपियों की ओर से बहस चल रही है।

दूसरी ओर मामले में लालू की ओर से 29 नवम्बर से बहस शुरू होगी। उनके अधिवक्ता प्रभात कुमार ने यह जानकारी दी।

Share This Article