चुनाव आयोग ने देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री को हटाने का दिया निर्देश

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: चुनाव आयोग ने देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री को तुरंत उनके पद से हटाने का आदेश राज्य सरकार को दिया है।

साथ ही, आयोग ने निर्देश दिया है कि भविष्य में आईएएस अधिकारी मंजूनाथ भजंत्री किसी भी चुनाव ड्यूटी संबंधित कार्यों में नहीं लगाए जाएंगे।

मधुपुर उपचुनाव के दौरान देवघर डीसी रहते मंजूनाथ भजंत्री पर भाजपा नेताओं ने पक्षपात करने का आरोप लगाया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने यह कार्रवाई की है।

भाजपा नेताओं ने देवघर डीसी के खिलाफ पक्षपात का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त को संबोधित करते हुए एक ज्ञापन राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रविकुमार को सौंपा था।

बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग ने कहा है कि मंजूनाथ भजंत्री को निशिकांत दुबे की शिकायत पर पक्ष रखने के लिए पर्याप्त समय दिया गया। पर उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

आयोग ने मुख्य सचिव को पत्र भेज कर कार्रवाई करने को कहा है। साथ ही कहा है कि उन पर अनुशासात्मक कार्रवाई की जाये।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के साथ उनका विवाद चल रहा है। देवघर डीसी ने निशिकांत दुबे पर एक दिन में कई एफआइआर दर्ज कराये थे।

भाजपा ने आरोप लगाया था कि देवघर डीसी झामुमो के कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

Share This Article