झारखंड में NCP के एकमात्र विधायक कमलेश सिंह गए BJP की शरण में…

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kamlesh Singh took refuge in BJP: शुक्रवार को झारखंड में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के एकमात्र विधायक Kamlesh Singh भाजपा की शरण में चले गए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Babulal Marandi ने पार्टी मुख्यालय में एक समारोह के दौरान भाजपा में स्वागत किया।

हिमंता बिस्वा सरमा भी थे उपस्थित

बता दें कि हुसैनाबाद से विधायक ने पिछले साल एक नवंबर को हेमंत सोरेन नीत सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

बताया जाता है कि कमलेश सिंह ने पलामू जिला स्थित हुसैनाबाद के लिए अपनी मांग पूरी नहीं होने के बाद सोरेन सरकार से समर्थन वापस लिया था। वह हुसैनाबाद को एक अलग जिला बनाने की मांग कर रहे थे।

Share This Article