अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने जोड़े 15 पदक

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: जिटकन शितोरयु कराटे डू एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में कोलकाता में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हुई।

इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम के खाते में झारखंड के नौ खिलाड़ियों ने 15 पदक जोड़े।

जानकारी के अनुसार इसमें छह स्वर्ण पदक, सात रजत एवं दो कांस्य पदक शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में कुंदन उरांव ने अपना उम्दा प्रदर्शन करते हुए कूमिते में बांग्लादेश के खिलाड़ी को पांच पॉइंट के अंतर से फाइनल में हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

वहीं दूसरी ओर पुरुष वर्ग के अन्य खिलाड़ियों का भी प्रदर्शन लाजवाब रहा। बताया जाता है कि कुंदन उरांव के अलावा उमाशंकर गुप्ता ने अपने दोनों स्पर्धाओं काता और कूमिते में रजत पदक जीता।

जबकि राकेश तिर्की और सुदेश कुमार महतो ने भी काता में रजत पदक प्राप्त किया। वहीं दूसरी ओर आयुष सांगा को कांस्य पदक मिला।

झारखंड कराटे एसोसिएशन के महासचिव सह इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के तकनीकी निदेशक रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने सोमवार को कहा कि सभी खिलाड़ियों ने अपना उम्दा प्रदर्शन कर राज्य का ही नहीं बल्कि देश का मान बढ़ाया है।

सभी खिलाड़ी सम्मान के योग्य हैं। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन कर सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जायेगा।

Share This Article