रांची उपायुक्त ने अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय निर्माण के लिये प्रस्ताव को दी स्वीकृति

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने बुधवार को प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत जिलास्तरीय समिति की बैठक आयोजित की।

विद्यालय निर्माण के प्रस्ताव पर समिति की सहमति

बैठक में मांडर प्रखंड को अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय निर्माण के लिये विभाग की ओर से चयनित किये जाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

परियोजना निदेशक सुधीर बाड़ा की ओर से बताया गया कि अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय निर्माण के लिये विभाग की ओर चयनित मांडर प्रखंड में अंचल अधिकारी द्वारा कंजिया ग्राम में भूमि चिन्हित करते हुए खतियान एवं नक्शा समर्पित किया गया है।

विचार-विमर्श के बाद समिति की ओर से अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय निर्माण के लिये प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।

उपायुक्त की ओर से संबंधित पदाधिकारी को प्रस्ताव विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया। बैठक में संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Share This Article