झारखंड : मारवाड़ी कॉलेज के छह स्टूडेंट्स ने मारी बाजी, इस कंपनी ने किया सेलेक्ट

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मारवाड़ी कॉलेज के छह स्टूडेंट्स डेक्कन आई सर्विसेज में सेलेक्ट किये गये हैं। इन्हें कैंपस सेलेक्शन प्रॉसेस के जरिये सेलेक्ट किया गया है।

डेक्कन आई सर्विसेज ने मारवाड़ी कॉलेज के जिन छह स्टूडेंट्स को सेलेक्ट किया है, उनमें अनीता मांझी, प्रेरणा प्रिया, शाहनी परवीन, प्रेरणा कुमारी, राखी कुमारी और प्रियंका कुमारी शामिल हैं।

छह में से पांच स्टूडेंट्स वनस्पति विज्ञान विभाग और एक सीएनडी से है।कैंपस सेलेक्शन में सेलेक्य हुए इन सभी स्टूडेंट्स को रांची यूनिवर्सिटी की प्रभारी कुलपति प्रो कामिनी कुमार, प्रिंसिपल डॉ मनोज कुमार, एचओडी बॉटनी डॉ एएस खलखो, प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ आरआर शर्मा ने शुक्रवार को बधाई दी।

साथ ही अन्य छात्रों को कैंपस सेलेक्शन प्रॉसेस में नियमित रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इस सेलेक्शन प्रॉसेस में 35 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया। लिखित परीक्षा के बाद विभिन्न साक्षात्कार दौरों के आधार पर सेलेक्शन किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आशुतोष, अंशुकांत, प्रियंका और एनएसएस स्वयंसेवक श्रवण कुमार एवं प्रिंस ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Share This Article