झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ ने व्यापारी बकायेदारों की जारी की सूची

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ की पंचायत समिति ने बकायेदारों से राशि वसूली के लिए नोटिस जारी की है।

कोविड काल का बहाना कर पैसा रोकने वाले व्यापारियों को पहले वकील की नोटिस जारी की गयी।

संघ ने मामले को गंभीरता से लिया और कहा कि व्यापारी बकायेदारों को बाजार में माल नहीं दिया जाए। संघ ने निर्णय लिया कि अपनी दुकान पर सारे बकायेदारों की सूची लगायें।

संघ के अध्यक्ष प्रकाश अरोरा ने कहा कि कई व्यापारी जो संघ के सदस्यों का पैसा नहीं दे रहे हैं।

उन्हें माल नहीं देने का संकल्प पत्र सदस्यों के बीच वितरित किया जाएगा।

पंचायत समिति द्वारा अन्य जिलों और पड़ोसी राज्यों को भी ऐसे व्यापारियों की सूची भेजी जाएगी।

संघ की पंचायत समिति लगातार कई वर्षों से सक्रिय रूप से कार्य करती है।

जिसमें सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग प्राप्त होता आया है।

इसी वजह से झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ का पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान बनी हुई है।

नोटिस जारी करने में संघ के अध्यक्ष प्रकाश अरोरा, पंचायत समिति के संयोजक विक्रम खेतावत, पूर्व अध्यक्ष अनिल जालान, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण लोहिया उपस्थित थे।

Share This Article