झारखंड के अपर मुख्य सचिव को मिला पब्लिक सर्विस अवार्ड

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य के विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह को पब्लिक सर्विस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

शनिवार को नई दिल्ली में स्कॉच फाउंडेशन ने उन्हें यह अवार्ड कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कोरोना के नियंत्रण में बेहतर कार्य करने के लिए दिया है।

अरुण कुमार सिंह कृषि एवं पशुपालन, नगर विकास, पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण विभागों में सचिव, प्रधान सचिव रह चुके हैं। कृषि एवं पशुपालन सचिव के इनके कार्यकाल के दौरान झारखंड को कृषि कर्मण्य पुरस्कार मिला था।

Share This Article