JSSC ने खोरठा के पाठ्यक्रम में किया बदलाव

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के दूसरे पेपर के सिलेबस में मंगलवार को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने बदलाव किया है।

दूसरा पेपर जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा का है। इस संबंध में आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि खोरठा के सिलेबस में बदलाव किया गया है। यह बदलाव दूसरी बार किया गया है।

जारी किये गये नये सिलेबस में खोरठा के पांच खंड से सवाल पूछे जायेंगे। यह खंड गद्य भाग, पद्य भाग, नाटक, साहित्य की अन्य विधाएं और व्याकरण से संबंधित है।

इसके अलावा साहित्य की अन्य विद्याएं से संस्मरण, जीवनी, यात्रा वृतांत और शब्द चित्र से सवाल होंगे। व्याकरण में खोरठा संज्ञा, सर्वनाम, लिंग, वचन, काल, कारक, समास और उपसर्ग से सवाल होंगे। साथ ही डॉ. बीएन ओहदार की खोरठा निबंध से सवाल होंगे।

पद्य भाग में शिवनाथ प्रामाणिक की दामुरेक कोरां, श्रीनिवासन पानुरी की आंखिक गीत, डॉ. एके झा की खोरठा कोठ पईदेक खेड़ी और संतोष महतो की एक मउनी फूल से भी सवाल होंगे।

Share This Article