
रांची : मारवाड़ी युवा मंच की दक्षिण शाखा की ओर से अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत सिविल सेवा दिवस के अवसर पर वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख संजीव कुमार आईएफएस को दुशाला, स्मृति चिह्न और एक पौधा भेंट कर उनको सम्मानित किया। इस अवसर पर समिति के संरक्षक रोहित शारदा ने सभी सदस्यों का परिचय कराया। वहीं, अध्यक्ष ऋषभ रामपुरिया ने शाखा की ओर से किए जा रहे कार्यों का विवरण दिया।
मंच की ओर से शववाहिनी, अमृतधारा कन्या भ्रूण संरक्षण अभियान वृक्षारोपण, पर्यावरण की सुरक्षा इत्यादि जन उपयोगी कार्यों की जानकारी रखी। इस अवसर पर संजीव कुमार ने मंच के अच्छे कार्यों की सहाराना करते हुए आगे किसी प्रकार के जन उपयोगी कार्य में सहयोग करने की बात कही। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन सचिव राघव शारदा ने किया। सम्मान समारोह में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष रोहित शारदा ,बालवीर जैन अध्यक्ष ऋषभ रामपुरिया सचिव राघव शारदा कोषाध्यक्ष श्रीरामचंद्र अग्रवाल उपाध्यक्ष सौरव विजय उपस्थित रहे।

