मैट्रिक और इंटर स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा, जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं की सूची जारी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में मैट्रिक और इंटरमीडिएट स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा में जिला स्तर पर पदों के लिए जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं की सूची जारी कर दी गयी है।

इसके तहत जनजातीय भाषा में संथाली, कुडुख, खड़िया, मुंडारी, हो, असुर, बिरजिया, बिरहोरी, भूमिज, माल्तो एवं क्षेत्रीय भाषा में नागपुरी, पंचपरगनिया, बंगला, अंगिका, कुरमाली, मगही, उड़िया, खोरठा, भोजपुरी भाषा को शामिल किया गया है।

उल्लेखनीय है कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से मैट्रिक और इंटरमीडिएट स्तर की प्रतियोगिता परीक्षाओं के आयोजन के लिए कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग द्वारा विभिन्न नियमावली गठित की गयी थी।

नियमावली में “झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा (मैट्रिक/10वीं) संचालन (संशोधन) नियमावली, 2021”, “झारखंड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा (इंटरमीडिएट/10 2 स्तर) संचालन (संशोधन) नियमावली, 2021 एवं झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा (इंटरमीडिएट/10 2 कंप्यूटर ज्ञान एवं कंप्यूटर में हिंदी टंकण अहर्त्ता धारा पद के लिये ) संचालन (संशोधन) नियमावली 2021 का गठन शामिल था।

उक्त नियमावलियों में पत्र-2-चिन्हित क्षेत्रीय-जनजातीय भाषा में जिला स्तरीय पदों के लिए जिलावार चिन्हित क्षेत्रीय-जनजातीय भाषाओं की सूची कार्मिक, प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग द्वारा अलग से संसूचित किया जाना था।

जिसके आलोक में विभाग के स्तर पर विचार के बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने क्षेत्रीय और जनजातीय भाषाओं को जिलावार चिन्हित किया है।

Share This Article