रांची मेयर आशा लकड़ा बनीं भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा को भाजपा ने राष्ट्रीय मंत्री के पद पर नियुक्त किया है।

झारखंड से इस पद पर नियुक्त होने वाली आशा लकड़ा एकमात्र महिला हैं। रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने संगठनात्मक नियुक्ति को लेकर यह आदेश जारी किया है।

इस अवसर पर मेयर ने कहा कि यह केवल उनके लिए ही नहीं बल्कि प्रदेश कार्यकर्ताओं के लिए सम्मान की बात है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने एक छोटे से कार्यकर्ता को इतना बड़ा दायित्व सौंपा है।

जिस उम्मीद से उन्हें यह दायित्व मिला है, उसे वह पूरी ईमानदारी के साथ निभाएगी। केन्द्रीय स्तर पर जिम्मेदारी का वहन करने साथ-साथ रांची नगर निगम से जुड़ी समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाना बंद नहीं करेंगी।

Share This Article