मंत्री आलमगीर आलम तीन हजारीबाग और रामगढ़ दौरे पर

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम गुरुवार को रामगढ़ और हजारीबाग के दौरे पर जाएंगे।

इस दौरान वे पार्टी के नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वह जनता की समस्याओं को जानेंगे और उसका समाधान करने का प्रयास करेंगे।

उल्लेखनीय है कि झारखंड कांग्रेस के नव मनोनीत प्रभारी अविनाश पांडेय तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर 29 जनवरी को रांची आए थे।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं के साथ बैठक कर यह निर्देश दिया था कि सरकार और जनता के बीच किसी भी तरह का गैप नहीं रहे।

जनता की समस्याओं का समाधान हो। इसलिए पार्टी कोटे के चारों मंत्री हरेक महीने में कम से कम छह जिलों का दौरा करें। साथ ही जनता की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करें।

Share This Article