मंत्री बन्ना गुप्ता को मिली उत्तराखंड चुनाव की जिम्मेदारी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बुधवार को उत्तराखंड रवाना हुए। दो दिवसीय दिल्ली दौरे के बाद केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर बन्ना गुप्ता उत्तराखंड रवाना हो गए।

वे उत्तराखंड चुनाव की बागडोर संभालेंगे। बन्ना गुप्ता सामाजिक समीकरण के तहत चुनावी अभियान में भाग लेंगे।

चुनावी मैदान में ओबीसी और अग्रवाल समाज के अलावे जातीय समीकरण के आधार पर वे चुनावी प्रचार में हिस्सा लेंगे।

मंत्री बन्ना गुप्ता 12 फरवरी तक उत्तराखंड में रहेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बिहार और पश्चिम बंगाल के चुनावों में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Share This Article