मंत्री बन्ना गुप्ता ने शुरू किया ‘कन्या रक्षा अभियान

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सुभाष युवा मंच की ओर से रविवार को आयोजित कन्या की रक्षा के लिए अभियान का शुभारंभ किया।

बन्ना गुप्ता ने सुभाष युवा मंच के अध्यक्ष पारस नाथ मिश्र की इस सोच की सराहना करते हुए समाज के लिए अनुकरणीय कदम बताया।

गुप्ता ने कहा कि सरकार भ्रूण हत्या के खिलाफ कठोर कदम उठा रही है और जननी को जीने दो अभियान कन्या के सम्मान के लिए है।

गुप्ता ने कहा कि सुभाष युवा मंच के इस अभियान को पूरे राज्य में भ्रूण हत्या के खिलाफ चलाया जाएगा। गुप्ता ने समाज के हर वर्ग को जननी को जीने दो सेव गर्ल सेव वर्ल्ड अभियान से जुड़ने की अपील की।

शिक्षाविद और राज्य पर्वेक्षण बोर्ड के सदस्य पारस नाथ मिश्रा ने कहा कि पृथ्वी पर नारी को सम्मानपूर्वक लाने के लिए इस अभियान की शुरुआत की गई है ।

झारखंड में कन्याओं को इससे जोड़ा जाएगा और भ्रूण हत्या के खिलाफ इस अभियान को पूरे राज्य में चलाया जाएगा।

जननी को जीने दो अभियान की शुरूआत स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और पारस नाथ मिश्रा ने कन्याओं को मिठाई खिला कर किया।

कार्यक्रम में हया प्रवीण , अंजली कुमारी, अमनदीप कौर, शमा प्रवीन, प्रियंका मंडल और नीलेश कुमार उपस्थित थे।

Share This Article