रांची में लापता शमीम अंसारी का मिला शव, हत्या की आशंका

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पिठोरिया थाना क्षेत्र से लापता व्यक्ति का शव कुएं से पुलिस ने गुरुवार को बरामद किया है।

शव की शिनाख्त शमीम अंसारी (45) के रुप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शमीम दो जनवरी से लापता था।

कुएं में शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकाला।

जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। इस मामले में शमीम अंसारी के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

शमीम पिठोरिया थाना क्षेत्र के कानन्दू गांव का रहने वाला था। उल्लेखनीय है कि बीते दो जनवरी से लापता होने के बाद शमीम अंसारी के परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन समीम अंसारी का कोई पता नहीं चल पाया था।

इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी थी। बुधवार को ग्रामीणों ने शमीम का चप्पल देखा था। इसके बाद तालाब में डूबने की आशंका जताई थी।

पुलिस की टीम और एनडीआरएफ की टीम ने शमीम अंसारी की तालाब के आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन इस दौरान शमीम अंसारी का फटा हुआ शर्ट बरामद हुआ था।

लेकिन शमीम अंसारी का कोई पता नहीं चल पाया था। गुरुवार को समीम अंसारी का शव एक कुएं से बरामद हुआ।

शमीम के पुत्र ने बताया था कि उसके पिता शराब पीते थे। इसलिए वह तेतरा के साथ ईकू मुंडा के घर गए थे। वहां से वापस चलने की भी सूचना मिली थी लेकिन बीच में कहां गायब हो गए इसका पता किसी को नहीं है।

Share This Article