सांसद संजय सेठ ने की झारखंड में रेलवे का क्षेत्रीय मुख्यालय खोलने की मांग

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के सांसद संजय सेठ ने बुधवार को लोकसभा में नियम 377 के तहत झारखंड में रेलवे का क्षेत्रीय मुख्यालय खोलने की मांग सरकार के समक्ष रखा।

सदन में सांसद ने कहा कि झारखंड के निकटवर्ती राज्यों में रेलवे का क्षेत्रीय मुख्यालय है लेकिन झारखंड गठन को 20 साल से अधिक समय होने के बावजूद झारखंड में आज भी रेलवे का क्षेत्रीय कार्यालय नहीं है।

सेठ ने कहा कि 255 छोटे बड़े रेलवे स्टेशन के माध्यम से सालाना 25 हजार करोड रुपये से अधिक राजस्व झारखंड देता है।

यह देश के कुल राजस्व में राज्य के बड़ा योगदान है। यहां क्षेत्रीय मुख्यालय नहीं होने के कारण जनहित के कई कार्य प्रभावित होते हैं।

उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि झारखंड में दक्षिण पूर्व पश्चिम रेलवे का नाम देकर, एक क्षेत्रीय मुख्यालय का गठन किया जाए और यह समय की आवश्यकता भी है।

सेठ ने कहा कि 1956 में ही दक्षिण पूर्व रेलवे का गठन हुआ, तब से अब तक कई चीजें बदली हैं।

इसलिए मेरा निवेदन है कि आजादी के 75 साल बाद जब हम अमृत महोत्सव बना रहे हैं तो ऐसे अवसर पर रेल मंत्रालय झारखंड को रेलवे का क्षेत्रीय मुख्यालय सौगात में देने का काम करे ताकि झारखंड में रेल की रफ्तार को और भी गति मिल सके।

Share This Article