सांसद संजय सेठ ने जेपी नड्डा से की मुलाक़ात

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के सांसद संजय सेठ ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मंगलवार को मुलाकात की।

मुलाकात के बाद सांसद ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से रांची लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के संबंध में मार्गदर्शन लिया। उनका मार्गदर्शन में सेवा कार्य करने की ऊर्जा और उत्साह को और भी बढ़ाता है।

जनसेवा के प्रति समर्पित होकर संगठन और संगठन के कार्यकर्ता कैसे काम करते हैं, यह उनके नेतृत्व में कोरोना संक्रमण काल में दिखा।

सेठ ने कहा कि रांची लोकसभा क्षेत्र में जन सेवा कार्यों में कैसे विस्तार किया जाए और क्षेत्र के विकास को लेकर कैसे बेहतर कार्य किए जाएं, इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मार्गदर्शन दिया।

Share This Article