रांची नगर निकाय चुनाव, 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से मतदान, 53 वार्डों में होगा मुकाबला

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Municipal Corporation Elections: रांची में नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के 53 वार्डों में 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा।

इस चुनाव में कुल लगभग 10,27,723 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 5,08,971 महिला मतदाता, 5,18,695 पुरुष मतदाता और करीब 57 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों (Polling Stations) पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का दावा किया है।

मतदाताओं की बड़ी भागीदारी की उम्मीद

इस बार कई वार्डों में मुकाबला त्रिकोणीय और चतुष्कोणीय होने जा रहा है। इससे चुनावी माहौल और भी दिलचस्प हो गया है।

प्रत्याशी घर-घर जाकर लोगों से समर्थन मांग रहे हैं, लेकिन मतदाताओं की चुप्पी ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। कई जगहों पर आखिरी समय तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है कि जनता किसके पक्ष में मतदान करेगी।

कई वार्डों में कड़ी टक्कर

स्थानीय मुद्दों जैसे सड़क, पानी, सफाई और विकास कार्यों को लेकर उम्मीदवार प्रचार कर रहे हैं। मतदाता भी इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

चुनाव परिणाम 27 फरवरी को सामने आएंगे, जिसके बाद यह साफ हो जाएगा कि शहर की बागडोर किसके हाथ में जाएगी। फिलहाल पूरे शहर में चुनाव को लेकर उत्साह और जिज्ञासा का माहौल बना हुआ है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।