Homeझारखंडअपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे रांची नगर निगम के अधिकारी:...

अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे रांची नगर निगम के अधिकारी: आशा लकड़ा

spot_img

रांची: मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि रांची नगर निगम के अधिकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 28 अप्रैल को मुख्य अभियंता ने पोस्ट आफिस एनएच-75, सिटी ट्रस्ट हॉस्पिटल एनएच-23 से न्यू मार्केट चौक (वाया पिस्का मोड व देवी मंडप रोड) तक मुख्य सड़क के दोनों ओर पेवर ब्लॉक लगाने से संबंधित कार्य के लिए निविदा निकाला है।

कुल 4,35,41,254 रुपये की लागत से सड़क के दोनों ओर पेवर ब्लॉक लगाने की योजना है।

उन्होंने मंगलवार को बताया कि नगर आयुक्त ने इस कार्य के लिए स्थाई समिति व निगम परिषद से स्वीकृति भी नहीं लिया।

नियमानुसार रांची नगर निगम क्षेत्र में किसी प्रकार के कार्य के लिए स्थाई समिति व निगम परिषद से स्वीकृति प्राप्त करना अनिवार्य है।

मेयर ने यह भी कहा कि 19 मार्च को स्थाई समिति की बैठक में निर्णय किया गया था कि 15वें वित्त आयोग के आवंटित फंड से 20 करोड़ की राशि से (पथ निर्माण विभाग की सड़कों को छोड़कर) रांची नगर निगम के 53 वार्डों के गली-मोहल्लों में आवश्यकतानुसार पेवर ब्लॉक से सड़क का निर्माण कराया जाएगा।

28 अप्रैल को नगर आयुक्त के निर्देश से निकाले गए टेंडर पर मेयर ने कहा कि एनएच-75 व 23 स्थित मुख्य सड़क के दोनों ओर पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य रांची नगर निगम कार्य क्षेत्र में नहीं है।

नगर आयुक्त को यह जानकारी होना चाहिए कि राष्ट्रीय उच्च पथ से संबंधित कार्य रांची नगर निगम के माध्यम से नहीं कराया जा सकता।

मेयर ने इस मामले को लेकर नगर आयुक्त से तीन दिनों के अंदर जवाब मांगा है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...