विश्व पर्यावरण दिवस पर रांची नगर निगम ने चलाया जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक और पौधरोपण से दिया संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रांची नगर निगम ने राजधानी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें नुक्कड़ नाटक, शपथ ग्रहण और पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रांची नगर निगम द्वारा राजधानी में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक, शपथ ग्रहण और पौधरोपण जैसे विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर पर्यावरण प्रदूषण, अंधाधुंध पेड़ कटाई और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया। नाटक के माध्यम से बताया गया कि घटते वन क्षेत्र और बढ़ते प्रदूषण के कारण पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित हो रहा है, जिसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ रहा है। कलाकारों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का आह्वान किया।

इस अवसर पर आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा हरित वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के तहत रांची की मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार सिंह और नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

मेयर रोशनी खलखो ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। वहीं डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने बताया कि रांची नगर निगम द्वारा पौधरोपण, स्वच्छता अभियान और जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।