रंग में भंग: होली मिलन समारोह में छेड़छाड़ पर मचा बवाल, जमकर चले लात-घूंसे

News Update
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Ranchi Crime News: राजधानी रांची के कार्निवल बैंक्वेट हॉल में आयोजित होली मिलन समारोह (Holi Get Together) में बुधवार शाम जमकर हंगामा हुआ।
समारोह के दौरान महिला से छेड़खानी को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान कई लोगों को चोटें आईं, जिसमें एक युवक के सिर में गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है।

मारपीट से मचा अफरा-तफरी, सड़क पर लगा जाम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, होली मिलन समारोह के दौरान एक महिला के साथ छेड़छाड़ (Molestation) की घटना हुई, जिसके बाद मौजूद कुछ लोगों ने विरोध किया।
मामला बढ़ते ही दो गुटों में विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते माहौल हिंसक हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हॉल के बाहर सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई।

प्रशासन ने संभाली स्थिति, घायलों को अस्पताल भेजा गया

स्थानीय प्रशासन और पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लेना पड़ा। मारपीट में घायल युवकों को अस्पताल भेजा गया, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना के कारण बैंक्वेट हॉल के आसपास की सड़क पर लगभग एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
Share This Article