पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि गिलुवा के निधन से मन व्यथित है।

उनके निधन से झारखंड की राजनीति में जो शून्यता आई है, उसकी भरपाई नहीं हो सकती है।

उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति देने की कामना ईश्वर से की है।

Share This Article