CM हेमंत सोरेन ने हाई कोर्ट में दाखिल किया क्रिमिनल रिट पीटिशन, जानिए मामला…

प्रार्थी झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने क्रिमिनल रिट याचिका में कहा है कि वर्ष 2014 में चुनाव के दौरान वह अपनी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने गए थे

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : सरायकेला-खरसावां के आदित्यपुर थाने में दर्ज FIR (418/2014) के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने क्रिमिनल रिट पीटिशन झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) में दाखिल किया है।

याचिका में FIR को निरस्त करने की मांग की गई है। c।

निचली अदालत में चल रही सुनवाई

प्रार्थी झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने क्रिमिनल रिट याचिका में कहा है कि वर्ष 2014 में चुनाव के दौरान वह अपनी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने गए थे।

उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया था। उस दौरान उन पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया था। याचिका में कहा गया है कि IPC की धारा-188, 506 व जनप्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा के तहत FIR दर्ज की गई है।

इस मामले की सुनवाई पश्चिमी सिंहभूम की निचली अदालत (Lower court) में चल रही है। प्रार्थी ने कार्यवाही पर रोक लगाने व उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने की मांग की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply