CM हेमंत सोरेन ने किया श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान का निरीक्षण

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: CM हेमंत सोरेन ने शनिवार को श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान का औचक निरीक्षण किया।

CM ने संस्थान के महानिदेशक एल खियांग्ते से भवन में स्थित लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, क्लास रूम, ऑडिटोरियम इत्यादि के उपयोगिता, रखरखाव सहित अन्य संबंधित विषयों की जानकारी ली तथा भविष्य में और क्या बेहतर किया जा सकता है उस पर चर्चा की।

इस मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, CM के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article