रांची में यहां साली को किड्नैप कर किया रेप, अब…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kidnapping and Raping Sister-in-law : धनबाद के गोविंदपुर स्थित मतियाला निवासी उस्मान अंसारी (28) को अपनी साली का अपहरण कर दुष्कर्म (Kidnapping and Rape) का दोषी पाते हुए अदालत ने 12 साल कैद की सजा सुनाई है। 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

राशि नहीं देने पर दो साल अतिरिक्त कठोर कारावास काटना होगा। यह फैसला अपर न्यायायुक्त दिनेश कुमार की अदालत ने सुनाया। सुनवाई के दौरान आठ गवाहों को प्रस्तुत किया था। इसके आधार पर अदालत ने उस्मान अंसारी को दोषी पाया था।

पांच दिन तक लड़की से रेप किया

घटना के बाद पीड़िता के पिता ने सिकिदिरी थाना में नौ जनवरी 2022 को दर्ज केस में बताया था कि लड़की को उसका जीजा बहला-फुसलाकर ओडिशा लेकर भाग गया था।

वहां उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध (Physical Relationship) बनाया। उसने परिजनों की हत्या करने की धमकी देकर अलग-अलग स्थानों पर पांच दिन तक लड़की से रेप किया।

Share This Article