डेढ़ साल की बच्ची को किया अगवा, वह भी दिग्गज क्रिकेटर MS धोनी के नाम पर…

जानकारी के मुताबिक बाइक सवाल एक पुरुष और महिला ने एख महिला को आश्वस्त कि क्रिकेटर और आइकन एमएस धोनी लोगों को 'नकदी बांट रहे हैं

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची की अत्यंत सनसनीखेज खबर। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और रांची के ‘राजकुमार’ महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर एक डेढ़ साल की बच्ची को अगवा करने का मामला (Kidnapping Girl Child Case) सामने आया है।

घटना 24 अक्टूबर की है। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह कोई अलग हरकत है या बच्चों के अपहरण में शामिल किसी गिरोह की सोची-समझी साजिश है।

इस तरह बच्ची को लेकर फरार हो गए बाइक सवार महिला-पुरुष

बताया जाता है कि भ्रम में डालकर बाइक सवाल एक पुरुष और महिला ने एक महिला को आश्वस्त कि क्रिकेटर MS Dhoni  लोगों को ‘नकदी बांट रहे हैं’।

महिला ने सुनी-सुनाई बातों पर आंख मूंदकर यकीन कर लिया। Bikers से पूछा कि क्या वे उसे उस स्थान पर ले जा सकते हैं, जहां धोनी नकदी बांट रहे हैं।

बाइक सवार महिला पुरुष इस पर राजी हो गए। महिला अपनी डेढ़ साल की बच्ची के साथ उनके साथ चली गई। हरमू स्थित बिजली कार्यालय (Electricity Office) पहुंचने पर बाइक सवारों ने महिला से नीचे उतरने को कहा। कुछ देर तक बातों में उलझाए रखा। इसके बाद बच्ची को लेकर दोनों फरार हो गए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply