हेमंत सोरेन से मिला झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सेवा संघ का प्रतिनिधिमंडल

मुख्यमंत्री ने झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया संघ की दीदियों को उनके उचित मांगों पर यथोचित विचार करने का भरोसा दिया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से शुक्रवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सेवा संघ (बड़कागांव प्रखंड, जिला हजारीबाग) के एक प्रतिनिधिमंडल (Health Care Union Delegation) ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा।

मुख्यमंत्री ने उचित मांगों पर यथोचित विचार करने का भरोसा दिया

मुख्यमंत्री के समस्त प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण एवं शहरी सहिया दीदियों को मासिक प्रोत्साहन राशि (Monthly Incentive Amount) के बदले वेतनमान, पेंशन का लाभ, सहियाओं के आकस्मिक मृत्यु होने पर 50 लाख रुपए आर्थिक सहयोग दिए जाने सहित अन्य मांगों पर विचार करे।

मुख्यमंत्री ने झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया संघ (Jharkhand Pradesh Health Sahiya Association) की दीदियों को उनके उचित मांगों पर यथोचित विचार करने का भरोसा दिया।

इस अवसर पर विधायक दशरथ गगराई, विधायक अम्बा प्रसाद, झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सेवा संघ की सहिया दीदी विमला कुमारी, सीमा देवी, सरस्वती देवी, सुषमा देवी, गीता देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

Share This Article