Homeक्राइमरांची रेलवे स्टेशन से तस्कर 13 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार

रांची रेलवे स्टेशन से तस्कर 13 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार

Published on

spot_img

Ranchi Crime News: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रांची रेलवे स्टेशन से एक तस्कर को 13 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम विक्की कुमार है। वह बिहार के नालंदा का रहने वाला है।

RPF निरीक्षक डी शर्मा ने गुरुवार को बताया कि रांची मंडल में मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर RPF लगातार गांजा और शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है।

इसी क्रम में ऑपरेशन नार्कोस के तहत RPF पोस्ट रांची के लगेज स्कैनर्स मशीन के पास ड्यूटी पर अलर्ट RPF महिला स्टाफ प्रतिमा कुमारी और आरती बारला ने एक तस्कर के पास संदिग्ध सामान को नोटिस किया।

इसके बाद उपनिरीक्षक सूरज पांडे और सोहन लाल ने पहुंचकर विक्की से पूछताछ की। ट्रॉली बैग की जांच करने पर बैग से गांजा बरामद किया गया। मामले की सूचना रांची के सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह को दी गई।

बरामद गांजा की कीमत एक लाख 35 हजार रुपये आंकी गयी है। जब्त गांजा और तस्कर को GRP रांची को सौंप दिया गया।

spot_img

Latest articles

ज़िम्मेदार कौन? सारंडा के बच्चे जान जोखिम में डालकर उफनती नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर

Saranda News: पश्चिम सिंहभूम के नक्सल प्रभावित सारंडा क्षेत्र के गंगदा पंचायत के...

हजारीबाग में युवक की गोली मारकर हत्या, गेरुआ नदी के पास मिला शव

Hazaribag News: हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में मंगलवार, 1 जुलाई 2025 की...

रातू में व्यक्ति की हत्या, धारदार हथियार के निशान

Murder Case: रांची के रातू थाना क्षेत्र के चित्रकूटता गांव में बुधवार, 2 जुलाई...

TOLL TAX के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार टक्कर में 3 की मौत, 2 घायल

Jharkhand News: गिरिडीह-देवघर मुख्य मार्ग पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मधवा टोल टैक्स के...

खबरें और भी हैं...