बायोगैस प्लांट लगाने पर सांसद संजय सेठ ने जताया आभार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी में कचरा से गैस उत्पादन के लिए 300 टन की क्षमता वाले कंप्रेसर बायोगैस प्लांट लगाने को लेकर राज्य सरकार और गेल इंडिया के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ है।

इसके लिए सांसद संजय सेठ ने केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार जताया है। साथ ही कहा कि रांची को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में या एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

रांची के सांसद संजय सेठ ने रांची में कचरा से गैस उत्पादन के लिए 300 टन की क्षमता वाले कंप्रेसर बायोगैस प्लांट लगाने की मांग पिछले वर्ष केंद्रीय मंत्री नगर विकास एवं आवास हरदीप सिंह पुरी से की थी।

इसी के आलोक में अब राज्य सरकार और गेल इंडिया के बीच एमओयू हो गया है।

Share This Article