झारखंड

रांची में शनिवार नो कार अभियान को मुकाम दिलाने को नगर निगम रेस, शिक्षण संस्था, सामाजिक व स्वयंसेवी संगठनों की ली जाएगी हेल्प

रांची: रांची नगर निगम की ओर से शुरू किए गए शनिवार नो कार अभियान की सफलता के लिए नए सिरे से रणनीति तैयार की जा रही है।

रांची नगर निगम के आयुक्त मुकेश कुमार की ओर से शुरू किए गए इस अभियान को लोगों तक पहुंचाने के लिए शिक्षण संस्थाओं के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं स्वयंसेवी संगठनों की मदद देने का निर्णय लिया गया है।

जल्द ही निगम की तरफ से इसके लिए बैठक आयोजित की जा सकती है।

इसमें समाज के लोगों से अपील की जाएगी कि वह इस अभियान को सफल बनाने के लिए आगे आएं।

अभियान के अब तक के संचालन की स्थिति से नगर निगम बेहद उत्साहित है।

जिस तरह से लोग खुद आगे बढ़कर इस अभियान में भागीदारी कर रहे हैं, उससे निगम के अधिकारियों का मनोबल बढ़ा है।

उम्मीद है कि अगर सभी सामाजिक संगठनों और शिक्षण संस्थाओं को इस अभियान से जोड़ दिया गया तो शनिवार को शहर में चलने वाले वाहनों की संख्या में अपेक्षाकृत और कमी लाई जा सकती है।

झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स सहित विभिन्न संगठन पहले से ही अभियान का समर्थन कर रहे हैं।

अभियान का उद्देश्य शहर में प्रदूषण का स्तर को कम करने के साथ-साथ यातायात पर भारी दबाव को नियंत्रित करना है।

 इसके साथ ही लोगों की सेहत के लिए भी साइकिल का उपयोग फायदेमंद साबित हो सकता है। निगम की तरफ से सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अभियान को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker