रामेश्वर उरांव ने राज्यव्यापी आंदोलन की सफलता के लिए दिया धन्यवाद

Digital News
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में मूल्य वृद्धि को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन की सफलता के लिए पार्टी नेताओं को धन्यवाद दिया है।

उन्होंने कांग्रेस के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों व राज्य के सभी 25 जिला कांग्रेस के अध्यक्षों, प्रदेश के पदाधिकारियों एवं- कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया है।

साथ ही साथ इस आंदोलन को जन आंदोलन के रूप में परिवर्तित करने के लिए राज्य की जनता के प्रति भी आभार प्रकट किया है।

उन्होंने शुक्रवार को कहा कि पूरे राज्य के पेट्रोल पंपों पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शनों के दौरान पेट्रोल पंप पर आने वाले ग्राहकों ने प्रत्यक्ष रूप से हमें समर्थन दिया।

मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस जनों द्वारा किए जा रहे आंदोलन की सराहना भी की है।

Share This Article