रांची ED कोर्ट में उषा मार्टिन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आयरन ओर माइनिंग केस से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए उषा मार्टिन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।

ईडी सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि उषा मार्टिन के खिलाफ 190 करोड़ रुपये से जुड़े हुए आयरन ओर केस में रांची ईडी की कोर्ट में चार्जशीट दायर की गयी है।

उल्लेखनीय है कि उषा मार्टिन ग्रुप पर सीबीआई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यह कार्रवाई की है।

बीते वर्ष दो अक्टूबर को सीबीआई ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी।

मामले को टेकओवर करते हुए ईडी ने अब मनी लान्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

यहां भी वही आरोपित किए गए हैं, जिनपर सीबीआई ने केस दर्ज किया था।

सीबीआई की नई दिल्ली स्थित आर्थिक अपराध शाखा में 20 सितंबर 2016 को उषा मार्टिन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

प्राथमिकी के अनुसार उषा मार्टिन कंपनी को पश्चिम सिंहभूम की घाटकुरी खदान से लौह अयस्क खनन का पट्टा मिला हुआ था।

वहां निर्धारित मात्रा से अधिक खनन में सहयोग करने के आरोप में राज्य के तत्कालीन खान निदेशक आइडी पासवान और अन्य को भी प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था।

इन लोगों पर धोखाधड़ी, साक्ष्य छिपाने के अलावा अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Share This Article