Homeझारखंडकांग्रेस नेता धीरज साहू के ठिकानों से मिल चुका है 300 करोड़...

कांग्रेस नेता धीरज साहू के ठिकानों से मिल चुका है 300 करोड़ कैश, IT की रेड…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi Dheeraj Sahu: झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू (Dheeraj Sahu) और उनके करीबियों के ठिकानों से तीन सौ करोड़ से अधिक की नकदी मिल चुकी है।

इन ठिकानों में झारखंड, ओडिशा और पश्चिमी बंगाल के दस ठिकाने शामिल हैं। आईटी की छापेमारी (IT raid) चौथे दिन शनिवार को भी चली। IT की टीम के साथ CISF के जवान भी मौजूद रहे।

धीरज साहू के रांची में रेडियम रोड स्थित आवास में तीन बैग भी बरामद हुए। हालांकि, उसमें क्या है इसकी जानकारी अभी तक नहीं दी गई।

धीरज साहू के लोहरदगा स्थित आवास पर आयकर विभाग की छापेमारी खत्म हो गयी है। बताया गया है कि ओडिशा के आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम चार गाड़ियों में कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरे कई बैग लेकर वापस गई है।

उस बैग में क्या है, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। हालांकि, अनुमान है कि इन बैग में नकदी और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं।

आयकर विभाग के महानिदेशक संजय बहादुर ने मीडिया को बताया कि कैश इतना ज्यादा है कि इसकी गिनती में अभी दो दिन और लगेंगे। इसके बाद ही आधिकारिक रूप से इसपर जानकारी दी जा सकेगी।

भाई गोपाल साहू पिछली बार हजारीबाग से चुनाव लड़े

उल्लेखनीय है कि आईटी की टीम ने कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू से संबंधित कंपनियों के झारखंड, ओडिशा और बंगाल के 10 स्थानों पर छह दिसंबर सुबह छापेमारी शुरू की थी। आईटी की टीम ने मशीनों का उपयोग करके नोटों की गिनती की और 157 बैगों में भरकर उसे एक ट्रक पर लोड कर बैंक में पहुंचाया।

बताया जाता है कि सांसद धीरज साहू का परिवार खानदानी रूप से कांग्रेस में हैं। उनके पिता स्वर्गीय बलदेव साहू को राय साहब की उपाधि मिली थी।

किसी दौर में चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी इनके लोहरदगा स्थित आवास पर रुकती थीं। धीरज साहू के बड़े भाई शिवप्रसाद साहू रांची के कांग्रेस सांसद थे।

उनके एक भाई गोपाल साहू (Gopal Sahu) पिछली बार हजारीबाग से चुनाव लड़े थे। धीरज साहू कुल छह भाई हैं। इनमें से पूर्व सांसद शिवप्रसाद साहू और नंदलाल साहू का निधन हो चुका है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...