बाबूलाल मरांडी का अपमान कर रही है राज्य सरकार: भाजपा

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव ने झारखंड ट्राइबल एडवाइजरी कॉउन्सिल (टीएसी) के गठन पर सवाल उठाया है।

उन्होंने मंगलवार को कहा कि वर्तमान हेमन्त सोरेन की सरकार आदिवासी अधिकारों के साथ छेड़छाड़ करने के साथ-साथ आदिवासी सर्वमान्य नेता को अपमान करने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि टीएसी के गठन में पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मराण्डी को सूची में पांचवें नंबर पर रख उनका अपमान किया है। यह सरकार जनजाति समाज को आपस में ही लड़ाना चाहती है।

एक तरफ टीएसी के गठन में राज्यपाल को प्राप्त संवैधानिक अधिकारों का हनन किया गया। मरांडी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हैं।

ये राज्य के सर्वमान्य नेता है लेकिन यह सरकार इन्हें बार-बार अपमानित करने पर आमादा है। सरकार के इशारे पर ही नेता प्रतिपक्ष का मामला लंबित है।

Share This Article