Homeझारखंडमिनी लॉकडाउन से किसानों के खेतों में बर्बाद हो रहीं सब्जियां: आशा...

मिनी लॉकडाउन से किसानों के खेतों में बर्बाद हो रहीं सब्जियां: आशा लकड़ा

spot_img

रांची: कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार की रोकथाम के लिए हेमंत सरकार ने मिनी लॉकडाउन लगाया है, जिससे किसान सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।

किसानों के खेतों में उत्पन्न विभिन्न प्रकार की सब्जियां बर्बाद हो रही हैं। मंडी में भी इन सब्जियों के खरीदार नहीं मिल रहे हैं।

यह बातें सोमवार को रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा ने कही। उन्होंने किसानों की पीड़ा से राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख को सोमवार को पत्र लिखकर अवगत कराया है।

मेयर ने कहा कि इन दिनों पूरा देश कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार से परेशान है।

कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए लॉकडाउन भी आवश्यक है लेकिन ऐसे हालात में लोगों की परेशानी को समझना और उसका समाधान करना भी राज्य सरकार का नैतिक कर्त्तव्य है।

उन्होंने कहा कि किसानों के खेत में उत्पन्न विभिन्न प्रकार की सब्जियां खेतों में ही सड़ रही है।

कुछ किसान सब्जियों की बिक्री के लिए मंडी तक पहुंच रहे हैं, लेकिन खरीदार के अभाव में न तो उनकी सब्जियां बिक रही हैं और न ही उनका लागत मूल्य निकल पा रहा है।

इसके चलते वर्तमान में कई किसानों के समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

मेयर ने कृषि मंत्री से मांग करते हुए कहा कि वैसे किसान, जिनकी सब्जी की खेती बर्बाद हो चुकी है, उन्हें चिन्हित कर क्षतिपूर्ति का भुगतान (मुआवजा) दिया जाए।

साथ ही किसानों के खेत में उत्पन्न सब्जियां की खरीदारी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए ताकि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य प्राप्त हो सके।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...