Homeझारखंडदहेज प्रताड़ना को ले महिला ने की शिकायत, पति व अन्य लोगों...

दहेज प्रताड़ना को ले महिला ने की शिकायत, पति व अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

Published on

spot_img

Ranchi Dowry Harassment: राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी की एक महिला की शिकायत पर महिला के पति मो ताहा व ससुराल सहित अन्य लोग नेसार अहमद, बदरू निशा, नौशाद अहमद, अँकिया परवीन, शाहीन परवीन के खिलाफ हिंदपीढ़ी थाना (Hindpiri Police Station) में FIR दर्ज की गई है।

महिला ने धोखे में रखकर शादी कराने और दहेज के लिए प्रताड़ित (Dowry Harassment) कर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। महिला का निकाह 19 नवंबर 2022 को हुसैनाबाद निवासी मो ताहा के साथ हुआ था। शादी में करीब 20 लाख खर्च हुए थे।

महिला को दहेज के रूप में बड़ी कार लाने के लिए कहा गया

एक दिसंबर 2022 को महिला को घर में छोड़कर पति इंदौर चले गये। इसके बाद उसे ससुरालवाले प्रताड़ित करने लगे। तब महिला अपने भाई के साथ आठ दिसंबर को हिंदपीढ़ी स्थित अपने घर आ गयी।

15 जनवरी 2023 को ससुरालवाले फिर उसे अपने साथ ले गये। कुछ दिन बाद वह पति के पास इंदौर (Indore) चली गयी। यहां महिला को दहेज के रूप में बड़ी कार लाने के लिए कहा गया। शादी से पहले उसे बताया गया था कि मो ताहा इंजीनियर हैं, लेकिन इस बात में सच्चाई नहीं थी।

spot_img

Latest articles

Jharkhand Product Policy: झारखंड में नयी उत्पाद नीति: जिलास्तर पर तय होगी शराब दुकानों की संख्या

Jharkhand Product Policy: झारखंड में नयी उत्पाद नीति के तहत शराब दुकानों की संख्या...

क्सलियों की साजिश नाकाम, 18 IED बम बरामद

Chaibasa-Khunti News: पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी जिले की सीमा पर बुधवार को सुरक्षा बलों...

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

Ranchi News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को...

शिबू सोरेन की सेहत में सुधार, दिल्ली के अस्पताल में खतरे से बाहर

Ranchi News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संरक्षक और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की...

खबरें और भी हैं...