महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का अनावरण और मैस्कॉट लांच, CM हेमंत ने…

मैस्कॉट का नाम जूही है, जो हाथी है, इस प्रतियोगिता में एशिया की टाॅप 6 टीमें मेजबान भारत के साथ जापान, चीन, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीम भाग ले रही है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : शुक्रवार को मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम (Marang Gomke Jaipal Singh Munda Astro Turf Stadium) में झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (Women’s Asian Champions Trophy) का अनावरण और मैस्कॉट लांच हुआ।

मैस्कॉट का नाम जूही (Mascot Juhi) है, जो हाथी है। इस प्रतियोगिता में एशिया की टाॅप 6 टीमें मेजबान भारत के साथ जापान, चीन, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीम भाग ले रही है।

महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का अनावरण और मैस्कॉट लांच, CM हेमंत ने…-Women's Asian Champions Trophy unveiled and mascot launched, CM Hemant…

मिलती है मनोबल को ताकत

मौके पर CM हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने कहा कि यह बहुत बड़ी बात है कि हॉकी की सारी टीम जिस सरल तरीके से इस कार्यक्रम में भाग ले रही है, उससे हमारे मनोबल को ताकत मिलती है। हम खेल को महत्वपूर्ण कंपोनेंट के रूप में देख रहे हैं।

हमारी कोशिश है कि भारत में किसी भी खेल की कोई भी टीम बने, वो बिना झारखंड के पूरी न हो। मौके पर FIH अध्यक्ष दातो तैय्यब इकराम, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ दिलीप तिर्की, हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह, हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरन, हॉकी के पदाधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे।

महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का अनावरण और मैस्कॉट लांच, CM हेमंत ने…-Women's Asian Champions Trophy unveiled and mascot launched, CM Hemant…

किसने क्या कहा

विश्व हॉकी महासंघ के अध्यक्ष तातो तैयब ने कहा कि इंटरनेशनल हॉकी झारखंड के सहयोग से बड़ा काम करेगी। झारखंड एक्सीलेंस ना सिर्फ हॉकी बल्कि सभी स्पोर्ट्स को बढ़ावा दे रहा है।

महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का अनावरण और मैस्कॉट लांच, CM हेमंत ने…-Women's Asian Champions Trophy unveiled and mascot launched, CM Hemant…

झारखंड में इस आयोजन की शोर बहुत दूर तक जाए, ऐसा आयोजन होगा। हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह (Bholanath Singh) ने कहा कि झारखंड की धरती पर इतना बड़ा इवेंट हो रहा है, उसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हॉकी झारखंड और सभी खिलाड़ियों की ओर से आभार व्यक्त करता हूं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply