रिम्स में कम हुई Corona पॉजिटिव मरीजों की संख्या, तीन की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची सहित पूरे राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। रिम्स में भर्ती कोविड पॉजिटिव के मरीजों की संख्या फिर एक बार घटी है।

गुरुवार को रिम्स में जहां कोविड पॉजिटिव के 79 मरीज भर्ती थे,वहीं शुक्रवार को यह संख्या घटकर 75 हो गई है। दूसरी ओर शुक्रवार को रिम्स में तीन कोविड पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है।

रिम्स के प्रवक्ता डॉ डीके सिन्हा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रिम्स में 75 कोविड पॉजिटिव के मरीजों का इलाज चल रहा है।

इन मरीजों का इलाज डेंगू वार्ड, पीडियाट्रिक वार्ड, सर्जरी, न्यू ट्रामा सेंटर सहित अन्य जगहों पर चल रहा है। उन्होंने बताया कि रिम्स में शुक्रवार को कोविड पॉजिटिव के एक मरीज चंद्र मोहन (85) की मौत हुई है।

इसके अलावा गुरुवार की देर रात दो मरीजों की मौत हुई है। इनमें 46 वर्षीय रीता देवी और 51 वर्षीय परमानन्द पाठक हैं। उन्होंने बताया कि रिम्स में ब्लैक फंगस और पोस्ट कोविड का एक भी मरीज भर्ती नहीं है।

Share This Article