रांची समाहरणालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजित

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रांची समाहरणालय परिसर में मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

उपायुक्त छवि रंजन ने वरीय पदाधिकारियों- अधिकारियों और कार्यालय कर्मियों को मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई।

समाहरणालय ब्लॉक ए परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उपायुक्त ने पदाधिकारियों- कर्मियों को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए लोकतांत्रिक परंपराओं के मर्यादा को बनाए रखने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई।

Share This Article