रांची के पिस्का मोड़ में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, हवाई फायरिंग से इलाके में हड़कंप

रांची के पिस्का मोड़ बैंक कॉलोनी में दो गुटों के बीच हिंसक झगड़े और हवाई फायरिंग, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किया और जांच शुरू की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित पिस्का मोड़ बैंक कॉलोनी में दो गुटों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक रूप ले लिया। मारपीट के दौरान कुछ युवकों ने हवाई फायरिंग भी की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना को लेकर बताया जा रहा कि दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। पहले कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते यह हाथापाई में बदल गया। दोनों पक्षों ने जमकर एक-दूसरे पर हमला किया।

हवाई फायरिंग ने बढ़ाया तनाव

मारपीट के दौरान कुछ युवकों ने हवाई फायरिंग भी की, जिससे आसपास के लोग सहम गए। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग अपने घरों में दुबक गए और पूरे इलाके में तनाव फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को अपने नियंत्रण में किया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं ताकि घटना में शामिल युवकों की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।