इधर PM मोदी का रांची दौरा, उधर सरना धर्म कोड को मान्यता देने की उठी आवाज, अगर मोदी…

बताया जा रहा है कि इन चार लोगों को पुलिस ने पीएम मोदी के झारखंड आने से पहले ही हिरासत में ले लिया गया है। जिन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : एक ओर 14 नवंबर को रात में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। दूसरी और इसी बीच सरना धर्म कोड (Religious Code) को मान्यता देने की आवाज आदिवासी सेंगेल अभियान ने उठाई है।

अभियान के चार कार्यकर्ताओं ने धमकी दी है कि अगर PM झारखंड यात्रा के दौरान आदिवासियों के लिए सरना कोड को मान्यता देने की घोषणा नहीं करते हैं, तो वे भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू में जाकर आत्मदाह कर लेंगे।

पुलिस ने लिया हिरासत में

बताया जा रहा है कि इन चार लोगों को पुलिस ने PM मोदी के झारखंड आने से पहले ही हिरासत में ले लिया गया है। जिन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उनमें चंद्र मोहन मार्डी, पृथ्वी मुर्मू, विक्रम हेंब्रम और कान्हूराम टुडू शामिल हैं।

कान्हू राम टुडू पश्चिम सिंहभूम जिले के सोनुवा प्रखंड के हैं। विक्रम हेंब्रम और पृथ्वी मुर्मू पूर्वी सिंहभूम के बागबेड़ा जाटा झोपड़ी के हैं। चंद्रमोहन मार्डी (Chandramohan Mardi) बोकारो के पेटरवार के हैं।

Share This Article