महिला से छेड़खानी के आरोप में इरशाद अंसारी को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिछले तीन माह से इरशाद कोकदोरो से मदनपुर लौटने के क्रम में छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करता है।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पिठोरिया (Pithoria) के मदनपुर निवासी 37 वर्षीय विधवा महिला ने मस्जिद टोला (Masjid Tola) निवासी इरशाद अंसारी पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।

महिला पेशे से दूसरों के घरों में बर्तन धोने का काम करती है। छेड़खानी से तंग आकर महिला ने पिठोरिया थाना (Pithoria Police Station) में तीन अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज (FIR) करायी।

आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास

पिछले तीन माह से इरशाद कोकदोरो से मदनपुर लौटने के क्रम में छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करता है।

3 अप्रैल को महिला परेशान होकर पिठोरिया थाना में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

Share This Article