Latest Newsझारखंडरांची पुलिस ने 37 लाख ठगी मामले में मुजफ्फरपुर से युवक को...

रांची पुलिस ने 37 लाख ठगी मामले में मुजफ्फरपुर से युवक को किया गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi police registered 37 lakh Fraud Cases: रांची पुलिस (Ranchi Police) ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS में एडमिशन के नाम पर 37 लाख ठगने वाला मास्टर माइंड Nishant Singh को रविवार को मुजफ्फरपुर के गोबरसही से गिरफ्तार कर लिया।

मोबाइल लोकेशन के आधार पर टीम ने कांटी निवासी आरोपी पर कार्रवाई की। उस पर 9 मई को जगन्नाथपुर थाने में केस दर्ज हुआ था।

इसमें सिंह मोड़ विकास नगर निवासी ओमप्रकाश झा ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। वह आकाशवाणी केंद्र पटना में कार्यरत हैं।

बाद में चेक बाउंस हो गया

उनसे आरोपी ने 18.41 लाख रुपए व इसी मामले में रांची दूरदर्शन केंद्र में कार्यरत दिव्य दिवाकर दिनेश से भी ठगी की थी। दोनों अधिकारियों की बेटियों का MBBS में लखनऊ के KGMU में दाखिले का झांसा दिया था।

निशांत का परिचय आकाशवाणी केंद्र पटना के कर्मी दीपक कुमार ने ओमप्रकाश से कराया था। इसके बाद उसने दाखिला का झांसा दिया। आरोपी ने दोनों से रुपए अपने भाई सुशांत के बैंक खाते में मंगाए थे।

इसके बाद वह दोनों को टरकाता रहा। बाद में चेक दिया, जो बाउंस हो गया। केस होने पर जगन्नाथपुर पुलिस ने जांच में उसे दोषी पाया।

spot_img

Latest articles

रांची पुलिस की बहादुरी की सीएम हेमंत सोरेन ने की सराहना, कहा– मासूम बच्चों की सुरक्षित वापसी राहत की बात

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची पुलिस के सफल अभियान की...

धुर्वा अपहरण कांड का खुलासा , रांची पुलिस की सूझबूझ से लौटे अंश और अंशिका, शहर में राहत की सांस

Ranchi : रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में पिछले कुछ घंटों से फैला डर...

रांची पुलिस को बड़ी राहत, 13 दिन बाद दो मासूम सुरक्षित मिले

Ranchi : रांची पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। धुर्वा इलाके से लापता...

टुसू पर्व केवल उत्सव नहीं, किसानों की उम्मीद और प्रकृति से जुड़ा पर्व , राज्यपाल

Tusu Festival Organised at Morhabadi Ground: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार (Governor Santosh Gangwar)...

खबरें और भी हैं...

रांची पुलिस की बहादुरी की सीएम हेमंत सोरेन ने की सराहना, कहा– मासूम बच्चों की सुरक्षित वापसी राहत की बात

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची पुलिस के सफल अभियान की...

रांची पुलिस को बड़ी राहत, 13 दिन बाद दो मासूम सुरक्षित मिले

Ranchi : रांची पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। धुर्वा इलाके से लापता...