रैडिसन ब्लू होटल रांची में झारखंड फूड फेस्टिवल का आयोजन

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Food Festival organized at Radisson Blu Hotel Ranchi : रैडिसन ब्लू होटल रांची (Radisson Blu Hotel Ranchi) द्वारा झारखंड की समृद्ध पाक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित झारखंड फूड फेस्टिवल (Jharkhand Food Festival) का आयोजन किया जा रहा है।

यह विशेष फूड फेस्टिवल होटल के वॉटरफ्रंट रेस्टोरेंट में 17 जनवरी से 25 जनवरी तक आयोजित होगा, जहां मेहमानों को पारंपरिक भोजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अनूठा अनुभव मिलेगा।

इस फेस्टिवल में होटल के अनुभवी शेफ द्वारा तैयार किए गए झारखंड के प्रामाणिक व्यंजन परोसे जाएंगे।

मेन्यू में कुदरुम सोरबा, खासी पाया झोर, कुल्थी दाल, ओल टियन, डुबकी-दुस्का, आलू काला चना की सब्जी, फूटकल साग, कटहल टिटन, देसी मुर्गी झोर, खासी मांस, चिंगड़ी मच्छी, मडुआ की रोटी, गोंदली खीर और चावल की पीठा जैसे पारंपरिक स्वाद शामिल होंगे।

यह Food Festival सप्ताह के सभी दिनों में रात्रि भोजन के दौरान उपलब्ध रहेगा, जबकि रविवार को विशेष ब्रंच का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन को और आकर्षक बनाने के लिए झारखंड के पारंपरिक लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

साथ ही पूरे आयोजन स्थल को झारखंड की सांस्कृतिक थीम के अनुसार सजाया जाएगा, जिससे मेहमानों को एक जीवंत और उत्सवपूर्ण वातावरण का अनुभव हो सके।

Radisson Blu Hotel Ranchi ने शहरवासियों और पर्यटकों से इस आयोजन में शामिल होकर झारखंड के स्वाद, परंपरा और आतिथ्य का आनंद लेने की अपील की है।

फेस्टिवल का शुल्क 1999 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है, जिसमें कर अतिरिक्त होंगे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।